फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली व्यक्ति के पास से दो लाख भारतीय रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली व्यक्ति के पास से दो लाख भारतीय रुपये बरामद
विज्ञापन

बढ़नी। एसएसबी की टीम ने बढ़नी चेक पोस्ट पर शुक्रवार रात को चेकिंग के दौरान नेपाल से एक आ रहे एक व्यक्ति को पकड़कर उसके पास से दो लाख भारतीय रुपये बरामद किए। बरामद करेंसी के संबंध में सही जवाब ने दे पाने के कारण उस व्यक्ति को कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान तिलक भूचाल निवासी बेलबाग थाना बुटवल जिला रूपंदेही नेपाल के रूप में की गई। बढ़नी पीओपी के निरीक्षक जगदीश प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को आने-जाने वाले लोगों की तलाशी ली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने की कोशिश की गई तो वह इधर-उधर भागने का प्रयास करने लगा। इस दौरान जवानों ने उसे रोककर उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से दो हजार के कुल 100 नोट बरामद हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें