फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: सरेराह महिला से छेड़खानी करना पड़ा महंगा, कलेक्ट्रेट के दो कर्मी गिरफ्तार

Thu, 28 May 2020 08:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।

सार

  • आरोपी ई-डिस्ट्रिक मैनेजर और आपदा विभाग का है कर्मचारी
  • तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी का केस दर्ज कर भेजा जेल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला से सरेराह छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार रात नौ बजे की है। छेड़खानी करने वाला कलेक्ट्रेट के संविदा कर्मी हैं और दूसरा आपदा विभाग में कर्मचारी है। पीड़ित महिला की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसओ सदर राजेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक 26 मई को नगर के सटे एक गांव की एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 25 मई की देर शाम रात वह अपने एक महिला मित्र के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। उसके साथ उसके पति और दो बच्चे भी थे।

विज्ञापन

रात करीब नौ बजे पति दोनों बच्चों को लेकर घर के लिए निकले थे। जबकि वह अकेले पैदल घर के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच पहले से मौजूद दो लोग कार में बैठे थे। पास से गुजरते समय छेड़खानी करने लगे और गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। शोर करने के बाद उसके पति पहुंचे तो उन्हें मारने की कोशिश की। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते दोनों कार छोड़कर भाग चुके थे।

महिला की ओर से मिले तहरीर के आधार पर कलेक्ट्रेट में तैनात ईडीएम (ई-डिस्ट्रिक मैनेजर) अमरेंद्र दुबे निवासी जटेपुर थाना गोरखनाथ और आपदा विभाग में तैनात सरकारी कर्मचारी शैलेश त्रिपाठी निवासी भाउपार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, महामारी अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया।

मंगलवार देर शाम परसा चौराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें