रात करीब नौ बजे पति दोनों बच्चों को लेकर घर के लिए निकले थे। जबकि वह अकेले पैदल घर के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी बीच पहले से मौजूद दो लोग कार में बैठे थे। पास से गुजरते समय छेड़खानी करने लगे और गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। शोर करने के बाद उसके पति पहुंचे तो उन्हें मारने की कोशिश की। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते दोनों कार छोड़कर भाग चुके थे।
महिला की ओर से मिले तहरीर के आधार पर कलेक्ट्रेट में तैनात ईडीएम (ई-डिस्ट्रिक मैनेजर) अमरेंद्र दुबे निवासी जटेपुर थाना गोरखनाथ और आपदा विभाग में तैनात सरकारी कर्मचारी शैलेश त्रिपाठी निवासी भाउपार थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट, महामारी अधिनियम सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया गया।
मंगलवार देर शाम परसा चौराहे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।