सिद्धार्थनगर/कपिलवस्तु। काठमांडो पुलिस ने पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र और सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों व श्रद्धालुओं से लूटपाट करने वाले दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण, नेपाली व भारतीय मुद्रा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस सर्कल गोशाला की टीम ने कार्रवाई करते हुए रंजीत चौधरी (34) निवासी गोरखपुर, भारत और शांति चमार (45) निवासी सिसवा, महराजगंज भारत जो वर्तमान में भक्तपुर जिले में रह रहे थे, को गिरफ्तार किया। दोनों पर सार्वजनिक परिवहन और पशुपतिनाथ मंदिर आने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं के गहने लूटने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से एक सोने की चेन-लॉकेट, चार जोड़ी सोने की बालियां, छह अन्य सोने की बालियां और एक सोने का मंगलसूत्र बरामद हुआ।
स