फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

Fri, 03 Jul 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के मनोहरी गांव में बृहस्पतिवार को विकसित भारत जी राम जी प्रचार प्रसार और जन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि सरकार ने आम आदमी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए दैनिक मजदूरी 300 और 125 काम की गारंटी देते हुए जी राम जी योजना को लागू किया है। अब इस योजना में किसी भी व्यक्ति के हक को कोई नहीं मार सकता। इसके अलावा उन्होंने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीओ नौगढ़ सर्वेश मोहन ने कहा कि परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेवा करें, सरकार प्रत्येक व्यक्ति के इलाज, आवास, पेंशन व अन्य सभी योजनाओं के विषय में जानकारी प्रदान की। वीबी जीरामजी प्रचार-प्रसार और जन सम्मेलन कार्यक्रम के विषय की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रत्येक व्यक्ति को 100 दिन के बजाए 125 दिन रोजगार गारंटी दी जाएगी। मजदूरी भी 300 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें