बांसी। अवैध खनन के विरुद्ध चल रहे अभियान के क्रम में बांसी तहसील प्रशासन ने बुधवार को क्षेत्र के भगौतापुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन में लगे दो डंपर और दो जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
एसडीएम शशांक शेखर राय के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को तहसील परिसर में खड़ा कर उनके विरुद्ध विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
सूचना पर नायब तहसीलदार महबूब आलम के नेतृत्व में मौके पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खनन में प्रयुक्त वाहनों को पकड़ लिया। राजस्व टीम में नायब तहसीलदार के अलावा लेखपाल सर्वेश चौधरी, भानू प्रताप, शिव मंगल यादव एवं विकास जायसवाल सहित राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी भी शामिल रहे।