फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मजलिस में इमाम हुसैन की कुर्बानी की अहमियत बयां कीक

Thu, 02 Jul 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हल्लौर कस्बा स्थित इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन गुलदस्ता मातम के तत्वावधान में चौथी मजलिस आयोजित की गई। बुधवार की रात आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मजलिस को मौलाना गुलाम पंजतन ने संबोधित करते हुए दीन-ए-इस्लाम की शिक्षाओं और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी के संदेश पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मौलाना गुलाम पंजतन ने कहा कि रसूल-ए-पाक की बात हदीस है और इमाम हुसैन की याद में आयोजित मजलिस में शामिल होना तथा अजादारों की खिदमत करना इबादत में शुमार होता है। उन्होंने कहा कि दुनिया की पहली मजलिस इमाम हुसैन की बहन जनाबे जैनब ने की थी, जिन्होंने हजरत इमाम हुसैन के हक, सच्चाई और इंसाफ के पैगाम को दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति हजरत अली की शिक्षाओं पर अमल करते हुए नेकी, भलाई और सच्चाई के रास्ते पर चलता है, वह कभी गुमराह नहीं होता। मजलिस के अंत में उन्होंने इमाम सज्जाद के मसायब बयान किए, जिसे सुनकर अकीदतमंद गमगीन हो गए। मजलिस से पूर्व शाहिद आलम और उनके सहयोगियों ने मर्सियाख्वानी की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौलाना शहकार हुसैन जैदी, मौलाना महफूज, अफसर हल्लौरी, शबाब, मेंहदी हैदर, काजिम रजा, नफीस, बेताब सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें