फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप बरामद

विज्ञापन
इटवा पुलिस के साथ गिरफ्तार पिकप चोरी में वांछित अभियुक्त। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा पुलिस ने पिकअप चोरी करने वाले दो शातिरों को शुक्रवार देर शाम दबोच लिया। उनके कब्जे से पिकअप बरामद की गई। साथ ही नकदी और तमंचा भी बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया है।
एसओ श्रीप्रकाश यादव के मुताबिक शुक्रवार की शाम मिली सूचना पर एसआई जयप्रकाश पांडेय टीम के साथ बताए स्थान अर्री गांव के पास नहर पुल पर पहुंचे। दो सौ मीटर पहले बाॅर्डर एरिया डेवलपमेंट रोड से दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम सुभाष कोरी निवासी मसिना थाना शोहरतगढ़ व खुर्शीद उर्फ सिर्रा निवासी धनौरा मुस्तहकम थाना शोहरतगढ़ बताया। दोनों ने 17 फरवरी को ग्राम कमदालालपुर थाना क्षेत्र इटवा से पिकअप चोरी करने की बात स्वीकार की, उसे बरामद भी कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इटवा के ग्राम महादेव घुरहू सहित त्रिलोकपुर व थाना क्षेत्र कोतवाली सिद्धार्थनगर में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इनके कब्जे से चोरी हुआ पिकअप बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें