फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर के बांसी स्टैंड के पास शनिवार को ट्रक ने एक महिला को कुचल दिया। इस हादसे में उसकी जान चली गई।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिवार के लोगों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज करके ट्रक कब्जे में ले लिया गया। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।
सदर थाना क्षेत्र के महादेवा बुजुर्ग गांव निवासी अर्जुन शर्मा के मुताबिक शनिवार की सुबह 11.30 बजे वह पत्नी रीमा देवी (23) के साथ बाइक से आधार कार्ड अपडेट करवाने बांसी स्टैंड नौगढ़ आए थे। पेट्रोल पंप से तेल डलवाकर जैसे ही सड़क पर पहुंचे इसी दौरान विवेकानंद तिराहे की तरफ से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे रीमा देवी ट्रक के पहिया के नीचे आ गईं। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया। साथ ही लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। रीमा की दो साल की बच्ची है।
शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें