फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व बाइक में टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक व बाइक में टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन

भवानीगंज। थाना क्षेत्र के भड़रिया पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए बेंवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवा दिया गया है।
बलरामपुर जिले के सादुल्लाह थाना क्षेत्र के मतलूपुर गांव निवासी बाइक सवार इसरार अली (45) पत्नी नूर बानो (45) और बेटी सन्नो (15) के साथ घर से ससुराल भवानीगंज थाना क्षेत्र के धनखरपुर जा रहे थे। वह पुलिस चौकी के आगे ओवरटेक करते वक्त ट्रक की चपेट में आ गए। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें