फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीएस विपिन रावत और उनकी पत्नी समेत शहीद हुए सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीएस बिपिन रावत को विधायक ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर )। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत अन्य सैनिकों की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में निधन पर बृहस्पतिवार देर शाम डुमरियागंज में लोगों ने शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। इसके पहले विधायक राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रामलीला मैदान से मंदिर चौराहे तक कैंडल मार्च निकाली गई।
विज्ञापन

विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत की बुधवार सुबह पत्नी मधुलिका समेत एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत से पूरे देश के लिए गहरा आघात है। भारत ने आज एक कुशल यौद्धा, अदभुत रणनीतिकार और अनुभवी नेतृत्वकर्ता को खो दिया है। उनकी स्मृतियां हम सभी को हमेशा प्रेरणा देती रहेंगी। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, राजीव अग्रहरि, रमेश सोनी, अंगद गुप्ता, भोला सोनी, प्रदीप अग्रहरि, अवधेश चौधरी, नितिन त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार तमिलनाडु के कुन्नूर में विमान दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी समेत अन्य सैन्य अफसरों की आकस्मिक मौत से नगर पंचायत बिस्कोहर में शोक की लहर है। देर शाम नगर स्थित बाबू पोखरा से व्यापारी प्रभात जयसवाल की अगुवाई में छेदीलाल इंटर कॉलेज के छात्रों ने 51 मीटर तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा मुख्य कस्बा, कसेरा मोहल्ला, पश्चिम मोहल्ला होते हुए बैंक रोड के पास आकर समाप्त हुआ। यहां पर सभी ने एक शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर स्थित एसबीआई बैंक के पास जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभा में मौजूद लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित करके गतआत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान सुधीर कुमार त्रिपाठी, सचिन गुप्ता, आस्था जायसवाल, अरुण तिवारी, मोना पांडेय, रोहित गुप्ता, मारुति नंदन मौर्य, अमित कमलापुरी, प्रिंस पांडेय, अवधेश सोनी, मोनू गुप्ता आदि मौजूद रहे। बढनी प्रतिनिधि के अनुसार नगर के नागरिक व व्यपारियों द्वारा बुधवार को तमिलनाडु के कुननूर हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉप बिपिन रावत उनकी पत्नी साथ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।ं माल गोदाम रोड से होते हुए कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें विपिन दावत अमर हैं आदि के नारों से नगर गमगीन हो गया। यह कैंडल मार्च माल गोदाम चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में परिवर्तित हो गया। जहां नम आखों से लोगों ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। सुनील अग्रहरि ने कहा कि जनरल रावत के इस तरीके से असमय चले जाने से भारतवर्ष अपूरणीय छति हुई है। इस दौरान जुग्गीराम राही, कन्हैया मित्तल, राजकुमार अग्रहरि, त्रियुगी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें