फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भड़रिया गांव में क्षतिग्रस्त पुलिया दे रही हादसे को दावत

Fri, 07 Jun 2019 12:04 AM IST
राकेश पांडेय सिद्धार्थनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
भड़रिया गांव में क्षतिग्रस्त पुलिया दे रही हादसे को दावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज ( सिद्धार्थनगर)। तहसील क्षेत्र की सड़कों के साथ ही पुलिया का भी बुरा हाल है। भड़रिया गांव के पूरब से गांव में जाने के लिए नहर विभाग की तरफ से सड़क बनाई गई थी। दो साल पहले लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य कराया था। इसी मार्ग पर पुरानी ईंट का पुलिया बनी हुई थी, जो मौजूदा समय में क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों ने क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत की मांग की है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के भड़रिया में स्थित वर्षों पूर्व निर्मित पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया से होकर आवागमन करने वाले दुर्घटना को लेकर आशंकित रहते हैं। क्षतिग्रस्त पुलिस की मरम्मत के लिए कई बार ग्रामीण संबंधित विभाग के अधिकारियों से मिले और वस्तुस्थिति से अवगत कराकर पुलिया के मरम्मत की मांग की। लेकिन उनकी मांगों की तरफ से अब तक विभाग का ध्यान नहीं गया है। शिक्षक सुनील गुप्ता ने बताया कि कई बार विभाग को समस्या के बारे में सूचित किया गया है। मगर अभी तक विभाग के लोगों ने समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के जय प्रकाश दुबे, डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, विकास दुबे, प्रदीप अग्रहरि, वीर वर्मा, मनीष अग्रहरि, विशुन, बब्लू आदि ने क्षतिग्रस्त पुलिया के निर्माण की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद यादव ने बताया कि पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही बरसात के पूर्व मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें