प्रतिमा लाने जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, कई लोग घायल
परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद गांव के टोला पन्नापुर से ट्रैक्टर-ट्रॉली से नवरात्र के लिए प्रतिमा लाने जाते वक्त ट्रैक्टर-ट्राली के पलट गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए। एक की स्थिति को गंभीर देखते हुए परिजनों ने जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के पन्नापुर टोले में नवरात्र के अवसर पर देवी प्रतिमा की स्थापना होनी है। इस लिए कई लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गनेशपुर में बन रही प्रतिमा को लाने के लिए बुधवार को जा रहे थे।
जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली ढेबरुआ थाना क्षेत्र के भुतहिया मोड़ के पास पहुंची, तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें सवार शिवनाथ (35), विश्वनाथ (32), रामसदल (30), रामजीत (26), विजय (26), मुन्ना (20), लल्ली (60), सुश्री (55) आदि घायल हो गए। घायलों में सल्ले और चिन्नू की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज चल रहा है।