ट्रैक्टर चालक की रोटावेटर में फंसकर हुई मौत
इटवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में बुधवार सुबह खेत की जुताई करते समय चालक की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। मौत की खबर के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के ऊंचडीह गांव निवासी मग्घा (40) ट्रैक्टर से अपना खेत जोत रहे थे। उसी दौरान वह ट्रैक्टर के पीछे गिर गए और रोटावेटर की चपेट में आ गए, जिससे मौत हो गई। इस संबंध में एसओ विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जानकारी है। मौके पर पुलिस गई थी।