जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थी, शिविर में योग्यता के अनुसार तिथिवार कर सकते हैं प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सभी विकास खंडों में एसआईएस की ओर से सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए अलग-अलग तिथियों में साक्षात्कार कराया जा रहा है। मिठवल ब्लॉक में शुक्रवार को इंडियन एयरफोर्स से अग्निवायु के बारे में अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य विदेशों में भी कर रही है। शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी। इस क्रम में शुक्रवार को मिठवल ब्लॉक में 19 व 21 अक्टूबर को बांसी व जोगिया ब्लॉक में 22 व 23 अक्टूबर को उसका बाजार व नौगढ़ में और 24 व 25 अक्टूबर को बर्डपुर व लोटन में शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा सैनिक एवं सुपरवाइजरों के लिए शारीरिक माप दंड जिसमें लंबाई 168 सेमी, सीना 80-85 सेमी, उम्र 19 से 40 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। सुपरवाइजर के लिए इंटर और बीए पास होना चाहिए और लंबाई 170 सेमी, उम्र 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इच्छुक बेरोजगार निर्धारित तिथियों पर संबंधित ब्लाकों में शिविर में प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पंजीकरण के लिए 350 रुपया ऑनलाइन जमा करना होगा।