फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी वार्ड के मरीजों के लिए बनेगा तीन प्रकार का पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड के मरीजों के लिए बनेगा तीन प्रकार का पर्चा
विज्ञापन

- सर्जरी, प्रसूता और सामान्य मरीज के लिए अलग- अलग होगा पर्चा
सिद्धार्थनगर। अब जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों को पर्चा ढूंढने और इलाज कराने में परेशानी नहीं होगी, क्योंकि अब तीन प्रकार के अलग- अगल पर्चे बनेंगे। सर्जरी, प्रसूता और सामान्य मरीज के लिए पर्ची अलग- अलग होगी। वहीं, इन मरीजों का रजिस्ट्रर भी अलग-अलग होगा। इससे मरीजों को इलाज कराने में सहूलियत मिलेगी।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध होने के बाद जिला अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद जारी है। अस्पताल में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती लगातार हो रही है। इससे इलाज में मरीजों को सहूलियत मिल रही है। अब एक और बदलाव कर दिया गया है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती वाले मरीजों के लिए अलग -अगल पर्चा बनाया जा रहा है। इसके साथ ही तीन रजिस्ट्रर बनाए गए हैं। इसमें मरीजों को अलग- अलग ब्योरा और मोबाइल नंबर नोट रहेगा। इससे चिकित्सक को मरीज और बेड ढूंढने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जो तीन प्रकार के पर्चे हैं, उसमें सर्जरी जैसे हड्डी टूटने, पेट की पथरी और अन्य ऑपरेशन, स्त्री व प्रसूति रोग में महिलाएं और बच्चाें को रिकॉर्ड होगा। बेहोशी, हार्ट अटैक, लकवा सहित अन्य मरीज के लिए अलग पर्चा होगा।
विज्ञापन

---
इमरजेंसी में भर्ती होने वाले मरीजों की सुविधा के लिए तीन प्रकार के पर्चे और रजिस्टर बनाए गए हैं, ताकि मरीज और डॉक्टरों को परेशानी न हो। सभी मरीजों की फाइल एक स्थान पर होने से कई बार परेशानी आ रही थी।
. सलिल कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें