फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा विधानसभा का चुनाव

Wed, 08 Feb 2017 11:22 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों से जानकारी लेते आईजी मोहित अग्रवाल, डीएम और एसपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में विधानसभा चुनाव त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच होगा। पहला घेरा पैरामिलिट्री फोर्स का होगा, जो बूथों की कमान संभालेंगे। दूसरे घेरे का पहरेदार सिविल पुलिस बनेगी। हर बूथ के पास दो से चार की संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। तीसरा घेरा मोबाइल टीम का होगा, जो महज 5 मिनट में बूथ तक पहुंचने में सक्षम होगा। आईजी जोन मोहित अग्रवाल ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने के बाद यह जानकारी दी। इससे पहले उन्होंने वलरनेबल गांव और नौगढ़, उसका में स्टेटिक सर्विलांस टीम के कार्यों की जांच की।
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब आईजी ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। कहा कि 118 सेक्टरों में विभाजित जिले में 118 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 118 सेक्टर पुलिस अफसर भी तैनात रहेंगे। यह टीमें लगातार गश्त करेंगी और किसी भी सूचना पर 5-10 मिनट के अंदर संबंधित बूथ पर पहुंचेंगी। इनके अलावा यूपी-100 की टीम भी गश्त पर रहेंगी। उन्होंने बताया कि मतदान तिथि से 48 घंटे पहले अंतर्राष्ट्रीय सीमा को सील कर दिया जाएगा। बिना चेकिंग के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं मिलेगा। कच्चे रास्तों पर विशेष निगरानी रहेगी। नेपाल से आने वाली नदियों में भी पुलिस पेट्रोलिंग करेगी। जिले में ऐसे 124 गांव वलरनेबल के रूप में चिह्नित किए गए हैं, जहां वोटरों को डराने-धमकाने की आशंका है। इस श्रेणी में 370 लोग भी पुलिस की रडार पर हैं, जिनसे चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित करने का खतरा है। दंगा नियंत्रण की टीमें तैयार हैं। कहीं किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी जाएगी। वार्ता के दौरान डीएम सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि पोलिंग पार्टियों के लिए रूट चार्ट इस तरह तैयार किया जा रहा है, जिससे किसी भी दल को 500 मीटर से अधिक पैदल न चलना पड़े। दस प्रतिशत बूथों पर वेब कॉस्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान एसपी राकेश शंकर, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सदर अकमल खां, डीएन त्रिपाठी, सुनील कुमार सिंह, जटाशंकर राव आदि मौजूद रहे।

48 घंटे पहले खदेड़े जाएंगे बाहरी
आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि मतदान तिथि से 48 घंटे पहले जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया जाएगा। इस दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा। साथ ही ऐसे राजनीतिक और प्रभावशाली लोगों को भी बाहर कर दिया जाएगा, जो संबंधित विधानसभा क्षेत्र में वोटर नहीं हैं। मतदान समाप्ति के बाद ही वह जिले या गैर निर्वाचन क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


सार्वजनिक दावतों पर भी खुफिया निगाह
निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन ऐसी दावतों पर भी निगाह रख रही है, जिससे मतदाताओं को प्रभावित किए जाने की आशंका है। इन आयोजनों में शामिल होने वाले राजनीतिक व्यक्ति, प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधियों पर भी खुफिया निगरानी हो रही है। अगर कोई भी व्यक्ति नियम विरुद्ध ढंग से आयोजन में शामिल पाया गया तो न सिर्फ उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी, बल्कि संबंधित प्रत्याशी के चुनाव खर्च में भी उसका हिसाब जोड़ा जाएगा।

बिना नंबर के वाहनों पर कसेगा शिकंजा
आईजी ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना नंबर का कोई भी वाहन जिले में नहीं दौड़ेगा। गैरेज से गाड़ी निकले तो उस पर नंबर अंकित रहे। ऐसा न होने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। नवयुवक चालकों पर भी विशेष निगाह रखी जाएगी। ऐसे चालकों की गहन तलाशी के बाद ही छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें