फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांसी से दो आैर शोहरतगढ़ व सदर से एक-एक नामांकन

Wed, 08 Feb 2017 11:17 PM IST
सिद्धार्थनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
सदर से पर्चा दाखिला करते प्रत्याशी नंदराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के छठवें दिन चार उम्मीदवारों ने फार्म जमा किया। इसमें शोहरतगढ़ व कपिलवस्तु से एक-एक व बांसी विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। डुमरियागंज और इटवा क्षेत्र में कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के बाद हर किसी की निगाह उन चेहरों पर टिकी हुई है, जो न सिर्फ चुनावी परिदृश्य को प्रभावित कर सकते हैं बल्कि दूसरों के समक्ष चुनौती भी बनेंगे। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर अरुण कुमार सिंह के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय आम जन पार्टी की ओर से प्रमोद कुमार मिश्र ने नामांकन कराया। वहीं बांसी के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि भारतीय एकलव्य पार्टी के सुरेश, सबका दल यूनाइटेड पार्टी से रामसुरेश ने पर्चा दाखिल किया। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के आरओ विनीत उपाध्याय के मुताबिक छठवें दिन नंदराम ने निर्दल उम्मीदवार के रुप में नामांकन किया। डुमरियागंज और इटवा से न तो कोई फार्म बिका और न ही कोई नामांकन हो सका।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें