पशुओं के कत्ल के मामले में तीन गिरफ्तार
डुमरियागंज। मालीमैंनहा रविवार को पशुओं के कटे सिर और अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि मालीमैंनहा में मिले अवशेष के बारे में पुलिस ने अकबर अली उर्फ पियाजू, गरीबुल्लाह निवासी मालीमैंनहा और सलमान निवासी कादिराबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।