फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से पहले विधायक को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना से पहले विधायक को जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

डुमरियागंज। डुमरियागंज से भाजपा के विधायक और भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह को मतगणना से पहले ही जान से मार देने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने मामले की जांच कर धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज पुलिस को तहरीर दी है।
विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सात मार्च शाम करीब 4:29 बजे उनके मोबाइल नंबर 9415210121 पर 1019048 नंबर से फोन आया। फोन बातचीत में युवक ने गाली देते हुए विधायक को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि अब तुम्हारा दिन नजदीक आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वे ऐसी धमकियों से नहीं डरते हैं। उनके साथ हिंदुओं का आशीर्वाद है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच सर्विलांस की टीम कर रही है। उच्चाधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें