फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में रखा बक्सा उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरामदे में रखा बक्सा उठा ले गए चोर
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर के इंदिरा नगर मोहल्ले में रविवार की रात चोर एक घर के बरामदे में रखा बक्सा उठा ले गए। गृहस्वामी का कहना है कि नकदी और गहने थे। उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
डुमरियागंज नगर पंचायत के इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद सई घर के सामने ही परचून की दुकान चलाते हैं। बरसात में घर में पानी टपकने के कारण बरामदे में सामान रखकर सब वहीं रह रहे हैं। रविवार की रात बरामदे में रखा बक्सा चोर उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक उसमें करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और डेढ़ लाख के जेवरात रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सई ने थाने में तहरीर देकर घटना की जानकारी दी है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर जाकर जांच की गई थी। मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि इतनी ज्यादा रकम और जेवरात को बक्सा बिना लॉक लगाए कोई भी खुले बरामदे में नहीं रख सकता है। वैसे छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें