फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दुकान से नकदी और सामान उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने दुकान से नकदी और सामान उड़ाए
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जम्हिरिया चौराहे पर बृहस्पतिवार की रात छत के रास्ते किराने की दुकान में घुसे चोर नकदी सहित कई सामान समेट ले गए।
कन्हैया जम्हिरिया टोला अंधियारी निवासी यह जम्हिरिया पुल के पास चौराहे पर अपना मकान बनाकर उसमें किराना की दुकान खोले हैं। इस दुकान पर रात के समय उनके पिता रोज सोते थे। वह बृहस्पतिवार को अयोध्या नहाने के लिए चले गए। कन्हैया शाम को अपनी दुकान बंद करके घर पर चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए तो देखा कि पीछे वाले कमरे में लगा जंगला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान का कुछ सामान बिखरा पड़ा था। दुकान में रखे 50 हजार रुपये और समान चोरी हो गए थे। कन्हैया ने बताया कि चोर सीढ़ी के रास्ते अंदर घुस कर कमरे में लगी खिड़की को तोड़कर दुकान में रखे 50 हजार रुपये और कुछ सामान उठा ले गए। इस संबंध थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बृजेश सिंह ने बताया इस तरह की कोई जानकारी अभी नहीं है। अगर ऐसा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें