फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस दिन के अंदर धंसने वाली सड़क की होगी टीएसी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस दिन के अंदर धंसने वाली सड़क की होगी टीएसी जांच
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र के भैसहवा-जीतपुर बांध पर निर्माणाधीन सड़क धंस जाने के मामले में सड़क की गुणवत्ता की टीएसी जांच होगी। विधायक विनय वर्मा ने बुधवार को लखनऊ में लोकनिर्माण विभाग मंत्री जतिन प्रसाद से मुलाकात कर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया। विधायक के ज्ञापन पर मंत्री ने टीएसी जांच का आदेश दिया है। एक दिन पहले विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात सड़क निर्माण की गुणवत्ता की विभागीय जांच सहित सोनौली घाट पर बालू खनन व ओवरलोडिंग की जांच की मांग की है।
विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान उन्होंने बीस दिन में सड़क खराब होने की सूचना जिलाधिकारी के मोबाइल नंबर पर भेज दी थी, लेकिन उन्होंने विधिवत जांच कराने में रुचि नहीं ली। उन्होंने कहा कि सड़क जहां भी टूटी है, उसकी मरम्मत करके लीपापोती की जा रही है, जबकि इस मामले में जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानक की जांच में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ का रास्ता साफ हो जाएगा। स्थानीय जनता के अनुसार, सड़क में मानकों की अनदेखी की जा रही है। बांध पर 10.250 किमी सड़क 8.8 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है। इस मामले में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार ने जिलाधिकारी संजीव रंजन को भेजी रिपोर्ट में सड़क की गुणवत्ता सही बताई थी, जबकि उन्होंने आरोप लगाए थे कि बालू लदे वाहनों की ओवरलोडिंग के कारण निर्माणाधीन सड़क टूट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें