संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कम लोड फैक्टर होने से बढ़नी-चाफा, भारतभारी सहित पांच रूटोंं पर कुंभ मेले के दौरान बसों का संचालन ठप हो जाएगा। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। रोडवेज के अनुसार इन रूटों पर 20 से 25 प्रतिशत ही लोड फैक्टर होने से कुंभ मेले के दौरान रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगी।
रोडवेज डिपो से गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, बस्ती, कानपुर, बढ़नी-चाफा, भारतभारी, ककरहवा, अलीगढ़वा, नौतनवा, खुनुवां व बढ़नी रूट पर बसों का संचालन किया जाता हैं। कुंभ मेले में जिले से 38 बसें भेजी जाएंगी। कई रूटों पर लोड फैक्टर कम होने से ऐसे रूटों पर बसों का संचालन ठप कर दिया जाएगा।
इसमें से लोकल रूटों की संख्या अधिक हैं। रोडवेज के अनुसार कुंभ मेले के दौरान भारतभारी, ककरहवा, बढ़नी-चाफा रूट पर बसों का संचालन बंद होगा। जबकि अलीगढ़वा रूट पर तीन में से दो बसों का संचालन ठप होगा।
ऐसे में इस रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जबकि यात्रियाें का कहना है कि रास्ते में बसों को नहीं रोकने से यात्रियाें को इसका लाभ नहीं मिल पाता हैं। ा