फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 9.95 लाख भारतीय मुद्रा बरामद, एक पकड़ा गया

विज्ञापन
एसएसबी 50वीं वाहिनी सीमा चौकी बढनी चेक पोस्ट पर रुपये के साथ व्यक्ति। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ढेबरुआ। एसएसबी 50 वीं वाहिनी सीमा चौकी बढ़नी के जवानों ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान भारतीय सीमा से नेपाल में प्रवेश करते समय एक संदिग्ध को पकड़ लिया।
तलाशी में उसके कब्जे से 9.95 लाख भारतीय मुद्रा बरामद हुई। बरामद रुपये के संबंध में वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसे जब्त कर लिया गया। इसके बाद कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसएसबी के प्रभारी निरीक्षक रामदास ने बताया कि बृहस्पतिवार को एसएसबी सीमा चौकी बढ़नी चेकपोस्ट पर जवान सघन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक व्यक्ति भारतीय सीमा से नेपाल सीमा प्रवेश कर रहा था। संदेह होने पर जवानों ने उसे रोककर तलाशी ली। उसके पास से 9 लाख 95 हजार भारतीय मुद्रा बरामद हुई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार मुराव निवासी कुशवाहा वार्ड नंबर चार जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया है। जवानों ने बढ़नी कस्टम को आगे की कार्रवाई करने लिए उसे सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरक्षी गिरीश शर्मा, विकास यादव, सनी कुमार सहित आदि जवान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें