फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ससुराल पहुंचकर की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने ससुराल पहुंचकर की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बनगवां पांडेय गांव में ससुराल पहुंचकर गांव के बाहर एक युवक ने केरोसीन डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गंभीर रूप से झुलस चुके युवक को बेवां सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख उसे बस्ती जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे घरेलू कलह है। नाराज होकर पत्नी के मायके चले आने के कारण युवक ने घातक कदम उठा लिया।
गांव के निवासी मुगले आजम (42) झिनकन की शादी डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी सफीना के साथ हुई है। उसके चार पुत्र और एक पुत्री है। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हुई, जिससे नाराज होकर वह मायके चली आई। रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे मुगले आजम अपनी पत्नी को लेने तुरकौलिया गांव के पास पहुंचा। फोन पर बात करके उसे बुलाया और घर आने की बात कहीं, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। इस पर उसने आत्मदाह करने की बात कहीं। कुछ ही देर में बाइक की डिग्गी से केरोसीन अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। जब तक आसपास के लोग आग बुझाते, वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। घटना की जानकारी के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बेवां सीएचसी के चिकित्सक डॉ. एमके वर्मा ने बताया कि झुलसे हुए व्यक्ति को अस्पताल में लाया गया गया था, गंभीर स्थिति में होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज वकील पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें