फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहालग में बदला बर्तन का बाजार... हल्के सेट की मांग

Wed, 02 Sep 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
डुमरियागंज मंदिर चौराहा पर बर्तन खरीद करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सहालग में इस बार बर्तन के बाजार में बदलाव देखा जा रहा है। महंगाई और ट्रेंड के चलते भारी-भरकम वजनी की जगह अब लोग रोजमर्रा इस्तेमाल के बर्तनों को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। वहीं, कन्या के पांव पूजने और रिश्तेदारी में उपहार देने के लिए इस बार स्टील, एल्यूमीनियम और तांबे के हल्के थाल, प्लेट, कटोरी और ट्रे सेट खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार कहते हैं कि खरीदार अब सिर्फ सस्ते बर्तन नहीं बल्कि टिकाऊ, स्टाइलिश और हल्के सेट खरीदने को प्राथमिकता दे रहे हैं। ग्राहक सुमित्रा वर्मा कहती हैं कि हल्का बर्तन आसानी से ले जाया जा सकता है। महंगा जरूर है, लेकिन टिकाऊ और सुंदर है। साड़ी चौराहा निवासी राजेश कुमार बताते हैं कि पहले भारी बर्तन खरीदते थे, अब हल्के डिजाइनर सेट सबसे पहले पसंद हैं। स्थानीय दुकानदार सनी ठठेर ने बताया कि इस बार हल्के वजन और डिजाइनर बर्तन सबसे ज्यादा बिक रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें