फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कप्तान विभोर द्विवेदी की अर्धशतकीय पारी से विश्वविद्यालय ने मारी बाजी

विज्ञापन
भुनेश्वर में क्रिकेट लीग मैच जीतने के बाद सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के ​खिलाड़ी। श्रोत विवि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की क्रिकेट टीम ने भुवनेश्वर उड़ीसा में 10 फरवरी से हो रहे ऑल इंडिया यूनिवर्सिटीज क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रथम लीग मैच को श्रीश्री यूनिवर्सिटी उड़ीसा को चार रनों से हरा दिया। विश्वविद्यालय के कप्तान विभोर द्विवेदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 रनों की पारी खेली।
शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का प्रथम लीग मैच कटक, भुवनेश्वर में खेला गया है। इसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय का सामना श्रीश्री विश्वविद्यालय उड़ीसा से हुआ। इसमें सिद्धार्थ विश्वविद्यालय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य दिया। विश्वविद्यालय टीम के खिलाड़ी विभोर द्विवेदी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में 57 रन, अभिषेक पांडेय ने 27 रन, आयुष सिंह ने 19 रन और राघवेंद्र सोनी ने 12 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीश्री यूनिवर्सिटी उड़ीसा की टीम ने संघर्ष करते हुए 139 रन ही बना सकी। उड़ीसा की ओर से एल. श्रीमन ने सर्वाधिक 72 रन बनाए, लेकिन अपने टीम को जीत नहीं दिला पाए और अर्पित शर्मा की गेंद पर आउट हो गए।
आशुतोष पर्वा संघर्ष करते हुए 20 रन बनाकर आउट हो गए। विश्वविद्यालय की ओर से अर्पित शर्मा ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने टीम की जीत पर खुशी जाहिर की और टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए अग्रिम मैच की जीत के लिए शुभकामनाएं भेजी।
विज्ञापन

श्रीश्री विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों द्वारा 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 139 रन ही बना पाए। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कप्तान विभोर द्विवेदी द्वारा एक शानदार अर्धशतकीय पारी से टीम को एक विशालकाय स्कोर बनाने में मदद मिली। वहीं सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के उपकप्तान अर्पित शर्मा द्वारा शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में एक मेडन और 13 रन और 3 विकेट की मदद से टीम को एक अच्छे पड़ाव पर ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें