फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महुआरा को जोड़ने वाला मार्ग जर्जर, राहगीरों को परेशानी

Sun, 17 Mar 2024 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। ग्रामीण संपर्क मार्ग का बुरा हाल है। निर्माण कार्य चाहे लोक निर्माण विभाग से हो या प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत हुआ हो। सड़क की गिट्टियां उखड़ रही हैं। इस तरह की सड़कों पर राहगीरों का चलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

डुमरियागंज विकास खण्ड के ग्राम महुआरा तक जाने के लिए बेवा-भारतभारी मार्ग बगडीहवा होते हुए महुआरा को जोड़ता है। ग्राम सड़क योजना मार्ग से महुआरा की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। मगर इस सड़क पर राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। बगडिहवा निवासी कृष्ण कुमार वर्मा का कहना है कि सड़कों के बीचो-बीच सड़क में बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए हैं। गिट्टियां सड़कों पर बिखरी हुई हैं। काफी समय से सड़क की दयनीय स्थिति है। ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। तो बगडिहवा के ही राम शरण गुप्ता का कहना है। इस सड़क के लिए कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। हम ग्रामीणों को दो किलोमीटर की दूरी पांच किलोमीटर होकर तय करनी पड़ती है।



वर्ष 2010-11 में इस सड़क का निर्माण पीडब्लूडी विभाग ने किया था। जिसके निर्माण में लगभग 52 लाख रुपए लगे थे। मौजूदा वक्त में यह मार्ग कच्ची सड़क में बदल गया है। विभाग की ओर से आज तक दुबारा इस मार्ग पर ध्यान ही नहीं दिया गया। चुनाव के समय में जनप्रतिनिधियों इसे सुधारने का तो करते है, लेकिन चुनाव के बाद किसी का ध्यान नहीं जाता है। इस मार्ग पर गुजरने वाले आए दिन गिर कर चोटिल होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली है। स्वीकृत कराकर शीघ्र ही मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
अवनीश कुमार चौधरी, जेई पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें