फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, बढ़ रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, बढ़ रहे मरीज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पल-पल मौसम के बदलते रुख से मरीजों की संख्या में भी इजाफा होता जा रहा है। सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट, हर जगह मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। इन मरीजों में सर्वाधिक बुखार से पीड़ित हैं। चिकित्सक दवा लिखने के साथ ही बचाव के लिए सलाह भी देने से नहीं चूक रहे हैं।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में एक सप्ताह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई। सामान्य दिनों में जहां पांच से छह सौ पर्चे काटे जाते थे, वहीं अब यह तादाद एक हजार से डेढ़ हजार हो गई है। अस्पताल के हर चिकित्सक के कमरे में भीड़ लगी रहती है। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक चिकित्सक और मरीज जूझते नजर आते हैं। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में बीते एक सप्ताह से मरीजों की संख्या चार गुना की बढ़ोतरी हुई है। चिकित्सक राकेश मौर्य और पी. कुमार का कहना है कि बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो से तीन प्रतिशत टाइफाइड, मलेरिया और डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। अधीक्षक डॉ. पंकज वर्मा ने कहा कि अल्ट्रासाउंड कक्ष, वेंटिलेटर बनवाने की चिट्ठी लिखी गई है। एक्सरे रूम की लाइट खराब है। उपकरण मशीन सही है। भनवापुर प्रतिनिधि के मुताबिक, पीएचसी भनवापुर में पहले 30-40 मरीज आते थे। बाढ़ के बाद 60 से 70 मरीज आ रहे हैं। अधीक्षक डॉ शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि सीएचसी सिरसिया बाढ़ के कारण बंद होने के कारण सीमित संसाधनों में बेहतर स्वास्थ सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें