फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रिश्तों का कत्ल, स्वार्थ में तबाह हो रहे विश्वास के घराैंदे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में ई- रिक्शा चालक हत्याकांड में पत्नी के ही साजिशकर्ता होना सामने आया। इस घटना ने रिश्तों और विवाद की नींव को हिला दिया है।
क्योंकि, रिश्ते विश्वास की नींव पर खड़े होते हैं और पति-पत्नी का रिश्ता इसी भरोसे की मजबूत डोर माना जाता है लेकिन बदलते सामाजिक परिवेश में यही भरोसा अब कई बार साजिश का शिकार होता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में सामने आए अपराध के कुछ मामलों की पड़ताल करें तो रिश्तों के भीतर छिपी ऐसी कहानियां सामने आती हैं जहां अपनों ने ही अपनों का विश्वास तोड़ा और नजदीकियां धीरे-धीरे खूनी साजिश में बदल गईं। इसमें सबसे बड़ा एक पहलु सामने आया है कि जो भी हत्याएं हुई हैं उसमें महिलाओं ने अपने से कम उम्र के युवा पर भरोसा जतायासमाजशास्त्री इसे बदलता परिवेश बता रहे हैं। सोशल मीडिया को भी इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं।
इसके अलावा जनपद में कई घटनाएं हो चुकी हैं, जो पारिवारिक रिश्तों को तार- तार करने वाली रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें