फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: होली में कराची सूट, पाकिस्तानी गरारा और सरारा की एंट्री

Sat, 23 Mar 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रमजान का महीना चल रहा है होली भी निकट है। इस समय कपड़े की दुकानों पर खरीदारी करने वाले लोगों की भीड़ जुटने लगी है। दुकानदार भी पहले से तैयार थे। जिले में करीब 40 से 50 करोड़ के कपड़े व्यापारियों ने मंगाए है। कपड़ों में उन्होंने महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है। नए डिजाइन और फैशन के सलवार सूट, साड़ी ऑर्डर करके मंगवा लिए हैं। इस बार कराची सूट, पाकिस्तानी सरारा, गरारा और आलिया के लिए महिलाएं दुकानों पर पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

रमजान के महीने में होली पड़ने से दुकानदार खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि करोना के बाद इस बार व्यापार अच्छा रहेगा। शहर के कपड़ा व्यापारी अजय कसौधन अपने कपड़े की दुकान में महिलाओं को खुद कपड़े दिखा रहे थे। कर्मचारी दूसरे ग्राहकों को कपड़ों दिखाने में व्यस्त थे। इस बार उन्होंने रमजान और होली को देखते हुए करीब चार करोड़ का माल मंगाया है। उन्होंने यह भी बताया कि त्योहारों को देखते हुए पूरे जिले में कपड़े का करीब 50 करोड का व्यापार होने की उम्मीद है। वहीं दूसरे दुकानदार संजय कसौधन भी दुकान पर भीड़ के कारण खड़े होकर अपने कर्मियों को कपड़े दिखाने के लिए दिशा निर्देश दे रहे थे। इसी बीच बात करने पर उन्होंने बताया कि हमने फैशन का खास ध्यान रखा है। डिमांड के हिसाब से महिलाओं के लिए नए फैशन के सूट, कुर्ती और साड़ियां मंगाई हैं। हमने बहुत पहले ही ऑर्डर कर दिया था। इसकी वजह से माल समय पर आ गया। यह भी बताया कि उन्होंने करीब दो करोड़ का माल मंगाया है।

बाक्स
कराची सूट, पाकिस्तानी सरारा और गरारा की डिमांड
महिलाओं के लिए इस बार बाजार में नए फैशन और डिजाइन की भरमार है। देश ही नहीं पाकिस्तान के सलवार सूट भी कपड़ों की दुकान पर खूब बिक रहे हैं। पाकिस्तानी गरारा, पाकिस्तानी सरारा, कराची सूट, आलिया और राजा हिंदुस्तानी लिए दुकानों पर महिलाएं ज्यादा जुट रही हैं। वहीं साड़ियों में सबसे ज्यादा डिमांड बनारसी सिल्क की है। उसने अभी तक अपनी पहचान बनाए रखी है। कांजीवरम और बेल्ट साड़ी भी काफी पापुलर हैं। इसकी भी डिमांड खूब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें