फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रंगोली, मेहंदी, भाषण एवं पेंटिंग के विजेता सम्मानित

Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के तरफ से आयोजित सात दिवसीय शिविर का शनिवार को समापन हुआ। समापन के अवसर पर की मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रह्लाद पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का प्रारंभ स्वयंसेवकों और स्वयंसेविकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के बाद शिविर में सम्पन्न रंगोली, मेहंदी, भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रमों का उद्देश्य अपने समाज और अपने राष्ट्र के प्रति जागरूक नागरिक का निर्माण करना है। महाविद्यालय परिसर और कक्षाओं में रहकर जो ज्ञान हम प्राप्त करते हैं। उससे हमारे व्यक्तित्व का पूर्ण विकास संभव नहीं है। हमारा व्यक्तित्व पूर्ण तब बनता है, जब हम अपने आस पास घटित हो रही घटनाओं से स्वयं को जोड़ते है। उसे अनुभव करते है। उसे विचार करते हैं। जो समस्याएं हमारे समाज के समक्ष , हमारे राष्ट्र के समक्ष आती हैं। उनके समाधान पर विचार करते हैं,और अपना योगदान देते हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य इसी भाव को जागृत करना है। विशिष्ट अतिथि गिरजेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि इतिहास गवाह है कि किसी भी समाज मे क्रांतिकारी परिवर्तन युवाओं के माध्यम से ही आया है। समाज मे व्याप्त भ्रष्टाचार और कुरीतियों का अंत तब तक नहीं हो सकता जब तक युवा इनके प्रति जागरूक नहीं होंगे और उनके अंत के लिए क्रांतिकारी कदम नहीं उठाएंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रो. भारत भूषण द्विवेदी, गिरजेश चन्द्र मिश्र, डॉ भारत भूषण द्विवेदी, डॉ रत्नाकर पांडेय, नवीन सोनी, डॉ शक्ति जायसवाल, डॉ दीपक देव तिवारी, मो नसरुल् मुस्तफ़ा खान, डॉ रजनी सिंह, फलक खानम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें