फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाकू व रॉड दिखाकर बदमाशों ने की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू व रॉड दिखाकर बदमाशों ने की लूट
विज्ञापन

शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरा में बृहस्पतिवार रात बरामदे में सोए परिवार व दो बच्चों को चाकू और रॉड से हमला करने की धमकी देकर बदमाशों ने आभूषण और नकदी लूट ली। शोरगुल सुनकर आसपास के पड़ोसी पहुंच गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल-112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली।
क्षेत्र के संतोरा गांव निवासी मनोज ने शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह और उसकी पत्नी इटवा भाठ शादी में गए थे। शुक्रवार की सुबह घर पहुंचे तो उनके पिता भगवान दास और उनकी माता इस्लावती ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में खाना खाकर दो नातिन राधिका (8), पूजा (6) के साथ बरामदे में सोई थीं। रात लगभग एक बजे कुछ बदमाश घर के बरामदे में पहुंचे और चाकू व रॉड के जोर पर कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद अलमारी व बक्से से पचास हजार नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गए। उसके बाद घर के लोगों ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। फिर तत्काल घटना की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी गई। मौके पर डायल 112 की टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों के साथ बदमाशों की तलाश में निकली। हालांकि बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में एसओ चिल्हिया एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस टीम जांच करने गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें