फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारा पहुंचा 43 डिग्री...भीषण गर्मी में लोग बेहाल

Tue, 18 Jun 2024 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बढ़ते तापमान ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सुबह 10 बजते ही तेज धूप से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी के चलते बाजारों में भी चहल-पहल कम है। शाम के समय लोग घर से बाहर निकल कर खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
गर्मी के कारण दोपहर के चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से सड़कें सुनसान नजर आती हैं, लोग केवल आवश्यक कार्य से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। गर्मी के साथ-साथ लू और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। भीषण गर्मी से बचाव को लेकर ठंडे पानी की डिमांड बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अभी मौसम गर्म रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.7 व न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम की तल्खी को देखते हुए लोग बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, मगर चिलचिलाती धूप और लू का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार काे दिन निकलने के साथ ही तेज धूप निकली। दिन बढ़ने के साथ सूरज के तेवर और तल्ख होते चले गए। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। गर्मी के चलते दोपहर में सड़कों और बाजारों में सन्नाटा रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें