फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़ी गर्मी, अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री तक पहुंचा

Sat, 21 Feb 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण लोगों को गर्मी का असर महसूस होने लगा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं सुबह-शाम कोहरा और ठंड बरकरार रहने से न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम की स्थिति में उतार-चढ़ाव के कारण सुबह हल्की ठंडक और कोहरे का असर रहा, लेकिन जैसे ही सुबह करीब सात बजे धूप खिल गई। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप के कारण तापमान भी तेजी से बढ़ गया। इससे लोगों को गर्मी सताने लगी। दोपहर के समय विशेष परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा और धूप तेज रहने के कारण तापमान में और वृद्धि हो सकती है। शाम के समय भी ठंड का प्रभाव कम रहने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि होने से दिन के समय गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है, जबकि सुबह और देर शाम हल्की ठंड बनी रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें