फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सरकार कर रही पिछड़ों की एकता कमजोर करने की साजिश

Sat, 08 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को सविता समाज नाई/संविधान बचाओ पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी सविता ने भाजपा पर पिछड़ों को बांटकर कमजोर करने और उनके आरक्षण को समाप्त करने की साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सविता समाज को राजनीतिक भागीदारी, सम्मान और अधिकार दिलाने का काम समाजवादी पार्टी ने किया है।
उन्होंने कहा कि पिछड़ों की एकजुटता को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसे में समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ संगठित रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सविता समाज का हित समाजवादी पार्टी में ही सुरक्षित है। पार्टी शोषित, पिछड़े और दबे-कुचले लोगों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।
संजय विद्यार्थी ने समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही समाज सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को समाज का आदर्श बताते हुए उनके संघर्ष, सादगी, ईमानदारी और सामाजिक कार्यों को याद किया। कहा कि उनके सपनों को पूरा करने के लिए समाज को शिक्षित और संगठित होना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें