फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार्डर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बैक पैक से चलेगी संचार व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बार्डर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर बैक पैक से चलेगी संचार व्यवस्था
विज्ञापन

- भारत-नेपाल सीमा से सटे 43 मतदान केंद्रों पर काम नहीं करता है लोकल नेटवर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारत- नेपाल सीमा से लगे क्षेत्राें में नेटवर्किंग की समस्या बनी रहती है। विधानसभा चुनाव में 43 शैडो एरिया चिन्ह्ति किए गए हैं, जहां नेटवर्किंग न होने के कारण संचार व्यवस्था प्रभावित रहती है। वहां इंटरनेट कनेक्टिविटी बनी रहे, इसके लिए बैक पैक की व्यवस्था की गई है, जो 15 किलोमीटर के एरिया को कवर करेगा। इससे बातचीत होती रहेगी।
विज्ञापन

जिले की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। सीमा क्षेत्र में नेटवर्किंग की समस्या बनी रहती है। विधानसभा चुनाव को सकुशल और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस महकमा लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को जिले में मतदान होगा। सीमा क्षेत्र के 43 केंद्र शैडो एरिया घोषित किया गया है, जहां पर मोबाइल फोन और इंटरनेट काम नहीं करता है। मतदान के बारे में पल-पल की जानकारी मिल सके, इसके लिए कनेक्टिविटी की व्यवस्था की गई है। पुलिस प्रशासन ने नेटवर्क मुहैया कराने के लिए पुलिस कर्मियों को बैक पैक दिया गया है, जो पुलिस कर्मी लेकर क्षेत्र का भ्रमण करते रहेंगे। एक बैक पैक में एक बैट्री लगी हुई है। कनेक्टिविटी बनी रहेगी तो पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। इस संबंध में एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि 43 शैडो एरिया में कनेक्टिविटी के लिए बैक पैक दिए गए हैं, जिससे नेटवर्क मिलता रहेगा और मतदान के बारे में जानकारी ली जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें