फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बढ़ी ठंड, लोग घरों में दुबके

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बढ़ी ठंड, लोग घरों में दुबके
विज्ञापन

डुमरियागंज। ठंड के बेहाल लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत के बजाय और भी परेशानियों से भरा रहा। पूरे दिन बूंदाबांदी के चलते ठंड बढ़ गई। कई लोग घरों में दुबके रहे।
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में शीतलहर और कड़ाके की ठंड पिछले एक पखवारे से है। बीच-बीच में हल्की धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल जा रही थी। शनिवार को बूंदाबांदी और बारिश के बाद ठंड का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। शनिवार को हुई बारिश गेहूं के लिए जहां फायदेमंद बताई जा रहे हैं, वहीं, आलू मटर सरसों के लिए बारिश नुकसानदेह साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह-जगह हल्की बारिश से ही जलभराव हो गया है। क्षेत्र के समाजसेवी काजी फरीद अहमद, सरवर मेहंदी, सुहेल अहमद, सुनील कुमार, विशाल सोनी, राजन आदि ने सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें