फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 66 लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 66 लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के 66 और लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट करा दिया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया है। वहीं, पहले से संक्रमित 78 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीज पाए जा रहे हैं। इसमें स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित अन्य लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में 18 कोरोना संक्रमित मिले। बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र में 15 कोरोना संक्रमित पाए गए। मिठवल क्षेत्र में 12 संक्रमित मिले। जबकि, इटवा ब्लॉक क्षेत्र में सात कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी क्षेत्र में दो संक्रमित पाए गए। उसका ब्लॉक क्षेत्र में चार संक्रमित मिले। जोगिया क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। खेसरहा क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। खुनियांव और लोटन ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक संक्रमित मिले। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिए है। इस संबंध में डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 66 कोरोना संक्रमित मिले हैं, उन्हें होमआइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें