फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सुबह-शाम बढ़ी ठंडक, आठ बजे तक छाने लगी धुंध

विज्ञापन
सुबह शहर के लुंबिनी मार्ग पर कोहरे के दौरान आवागमन करते लोग
विज्ञापन
अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज, अगले 24 घंटे में हल्के कोहरे के आसार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ने लगी है, जबकि रात में तापमान गिरने से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। दिन में धूप निकलने के बावजूद अब पहले जैसी गर्मी महसूस नहीं हो रही है। सुबह करीब आठ बजे तक वातावरण में हल्की धुंध छाई रहने लगी है। मौसम में आए बदलाव का असर लोगों की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है।
बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत और न्यूनतम 50 प्रतिशत रही। इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से 1.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बारिश नहीं होने के बावजूद तापमान में अंतर और वातावरण में नमी के कारण सुबह धुंध की स्थिति बनने लगी है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज (अयोध्या) के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध छाए रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी दिशा से सामान्य गति से हवा चल सकती है। सुबह दृश्यता प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ बुजुर्गों और बच्चों को सुबह-शाम ठंड से बचाव करने की सलाह दी जा रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात की ठंडक अब सर्दी के आगमन का एहसास कराने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें