फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रेलवे फाटक के दोनों बैरियर के बीच फंसे 10 से 12 बाइक सवार

विज्ञापन
चिल्हिया रेलवे समपार फाटक पर के बीच फसे बाइक सवार। स्रोत ​वीडीयो स्क्रीन शार्ट
विज्ञापन
चिल्हिया रेलवे समपार का मामला, कर्मचारी की सूझबूझ से टला हादसा
विज्ञापन

शोहरतगढ़। एनएच-730 पर चिल्हिया रेलवे समपार फाटक पर बृहस्पतिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फाटक बंद होने के दौरान 10 से 12 बाइक सवार दोनों बैरियर के बीच फंस गए। इसी दौरान गोरखपुर से लखनऊ की ओर जा रही गोमतीनगर एक्सप्रेस के आने की सूचना थी। रेलवे कर्मचारी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे सिद्धार्थनगर से चिल्हिया की ओर ट्रेन आने की सूचना पर कर्मचारी रेलवे फाटक बंद कर रहा था। इसी दौरान कुछ बाइक सवार जल्दबाजी में फाटक पार करने लगे और दोनों बैरियर के बीच फंस गए। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में भी दहशत फैल गई। फाटक के बीच फंसे लोग बाहर निकलने के लिए गुहार लगाने लगे।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फाटक कर्मचारी ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल रूम से संपर्क किया। वहां से अनुमति मिलने पर फाटक खोला गया और सभी बाइक सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

कोट
गेटमैन से सूचना मिलते ही तत्काल अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उन्हें समझाया गया कि रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।
राजीव दुबे, स्टेशन मास्टर, चिल्हिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें