फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, होगी विसरा जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पकड़ी। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार चौराहा निवासी युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने नहीं आई, इसलिए अब विसरा जांच होगी।
विज्ञापन

जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। इसके बाद ही कार्रवाई आगे बढ़ सकेगी। युवक का शव कमरे में रविवार देर रात पड़ा मिला था।
जोगिया कोतवाली क्षेत्र के नादेपार गांव निवासी राजकुमार (28) पुत्र चंद्रवली नादेपार चौराहा मकान में ही कुटाई और गेहूं पीसने वाली मशीन लगा रखी है। रविवार की देर रात करीब आठ बजे कमरे में बिस्तर पर उसकी लाश मिली थी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें