संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। स्थानीय रेलवे क्रॉसिंग पश्चिम कल्लन डीहवा के पास सोमवार रात लगभग साढ़े दस बजे एक युवक ट्रेन की चपेट के आ गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी पहचान नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर निवासी दुर्गा प्रसाद गौतम (30 ) पुत्र चिनके रूप में हुई है। नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नंबर तीन लोहिया नगर निवासी दुर्गा प्रसाद गौतम बढ़नी गोला बाजार में स्थित रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर काम करता था और परिवार का भरण पोषण करता था।
रोज की तरह वह घर से काम लिए आता था। परिवार के मुताबिक दुर्गा प्रसाद गौतम सोमवार को काम से घर आया। खाना उसके बाद घर से निकला था। कुछ देर सूचना मिली कि रेलवे क्रॉसिंग पश्चिम कल्लन डीहवा के पास ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी कटकर मौत हो गई। यह खबर सुनकर परिजन दहाड़ मार कर रोने बिलखने गए। पत्नी पांच वर्ष की काव्या और अनमोल को लेकर घटना स्थल पहुंचकर दहाड़ मार कर रोने लगी। दुर्गा प्रसाद गौतम का एक माई और हैं, वह भी साथ में रहता था। घर में मृतक दुर्गा प्रसाद गौतम ही कमाने वाला था। ट्रेन हादसे में मौत हो जाने से पूरा परिवार सदमे हो गया।
बढ़नी चौकी इंचार्ज बढ़नी अमला यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, किस कारण युवक ट्रेन जाकर कट गया। इसकी जांच की जा रही है।