फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आधे घंटे देर से चलती है बस...गंतव्य तक पहुंचने में होती है देरी

Thu, 18 Jul 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमरजेंसी सेवा होने के बाद भी सवारी का इंतजार करते हैं चालक परिचालक
विज्ञापन




देर होने से यात्री प्राइवेट वाहनों की तरफ करते हैं रुख

संवाद न्यूज एजेंसी



सिद्धार्थनगर। डिपो पर बसों का संचालन देर से होने के कारण यात्रियों का रोडवेज से मोह भंग हो रहा है। वहीं कई बस आधे से एक घंटे देर से संचालन होने से यात्रियों काे अपने गंतव्य तक पहुंचने में देर होती है। बस की देरी के कारण कई बार यात्रियों को गोरखपुर में अपने ट्रेन को भी छोड़ना पड़ा है। मंगलवार को डिपो का पड़ताल करते समय सच सामने आया।

मंगलवार को दोपहर 12 बजे गोरखपुर जाने वाली बस 15 मिनट देर से गई। उसके बाद से दो घंटे तक डिपो पर गोरखपुर जाने के लिए कोई भी बस नहीं थी। एक बजे बर्डपुर से आए राधेश्याम ने बताया कि गोरखपुर जाना है। शाम 5:25 बजे मुंबई की ट्रेन है। लेकिन डिपो से दो बजे ही बस जाएगी। ऐसे में राधेश्याम ने ट्रेन छूटने के डर से प्राइवेट वाहन से चला गया। थोड़ी ही देर में फरेंदा जाने के लिए शहर की गीता आई उन्होंने बताया कि डिपो से बस समय से नहीं चलती है। चलने को कहने पर कहते सवारी पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन




बताया कि दोपहर दो बजे से गोरखपुर के लिए बस मिलना शुरू हाे जाता है। लेकिन आधे से एक घंटा देर से ही संचालित होता है। सच जानने के लिए संवाददाता ने डिपो पर बस जाने के समय का इंतजार करना शुरू कर दिया। दो बजे तक गोरखपुर जाने वाली बस में लगभग 20 सवारी मौजूद थे। लेकिन डिपो से बस का संचालन नहीं होने पर यात्री बस के संचालन का इंतजार करने लगे। दोपहर 2:30 बजे चालक ने बस को स्टार्ट किया। 10 मिनट बाद परिचालक के आने पर बस का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन






डिपो में चालकों की कमी से एक दो बस देरी से चलती है। जबकि अन्य बसें समय से ही संचालित होती है। यदि चालक के लापरवाही से बस देरी से चल रही होगी तो उसका जांच करवाया जाएगा।

-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें