दो दिन से लापता व्यक्ति का शव गड्ढे में मिला
बर्डपुर। दो दिन से लापता व्यक्ति का मंगलवार को तिलकपुर टोले के पास गड्ढे में शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कपिलवस्तु कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत कपिलवस्तु के टोला तिलकपुर निवासी राधेश्याम गौतम (52) का शव मंगलवार की सुबह गांव के दक्षिण स्थित गड्ढे में पाया गया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले रविवार को राधेश्याम घर से किसी काम के लिए निकले थे।
जब शाम तक वह घर नहीं आए तो परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की। उनका कोई पता नहीं चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों की उपस्थिति में शव को गड्ढे से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।