फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका युवक का शव मिला, परिवार के लोग बोले-खुदकुशी कर ली

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका युवक का शव मिला, परिवार के लोग बोले-खुदकुशी कर ली
विज्ञापन

डुमरियागंज। गांव के बाहर पेड़ में फंदे से लटका युवक का शव मिला। लोगों के मुताबिक, बीमारी से आजिज आकर युवक ने खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। घटना डुमरियागंज थानाक्षेत्र के पोखरा काजी गांव की है।
पोखरा काजी गांव के बाहर मंगलवार सुबह एक बरगद के पेड़ की डाल में फंदे से लटक रहा सधई (30) का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस एवं परिजनों को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को मृतक की मां धर्मा देवी ने बताया कि उनके बेटे मानसिक रूप से बीमार थे। गोरखपुर से उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

घर में किसी से विवाद नहीं हुआ था। उनका कहना था कि उनके बेटे ने बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने पुलिस को किसी प्रकार कार्रवाई नहीं करने संबंधी पत्र दिया। भाई और मां के बयान और लिखित पत्र के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

डुमरियागंज इंस्पेक्टर शैलेष सिंह ने बताया कि पेड़ से युवक का शव लटकने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर उसे उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार के लोगों ने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें