फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से चोरी करने का आरोपी पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर से चोरी करने का आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। दोहडिया खुर्द गांव स्थित मंदिर से चोरी करने के शातिर को शोहरतगढ़ पुलिस ने सोमवार को खुनुंवा बाईपास तिराहे से दबोच लिया। उसके कब्जे आभूषण आदि बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शोहरतगढ़ थाना में प्रेस कांफ्रेंस में सीओ सदर प्रदीप यादव ने कार्रवाई की जानकारी दी। सीओ ने बताया कि शोहरतगढ़ के थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे की अगुवाई में पुलिस टीम ने चोरी के आरोपी को खुनुवां बाईपास के तिराहे से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने रविवार को दोहडिया खुर्द गांव के रामजानकी मंदिर में मूर्ति से आभूषण की चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मंदिर के संरक्षक लाल बहादुर की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी पर गोरखपुर और महराजगंज में भी चोरी के मामले में मुकदमे दर्ज हैं। इसका यही पेश था। घूम-घूमकर मंदिरों में पूजा के बहाने चोरी कर आभूषण और सामान बेच देता था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संतोष कुमार वर्मा, निवासी शाहाबाद गल्ला मंडी रोड थाना बृजमनगंज बताया है। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें