फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी को 24 घंंटे के भीतर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत की ओर गई युवती से दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी बेटी खेत की ओर गई थी। इसी बीच एक युवक ने दुष्कर्म किया। उसने अश्लील फोटो बनाई और वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष ने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक जोगिया मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिलते ही दुष्कर्म, आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी उसी गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी।
विज्ञापन

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। थाने पर लाकर पूछताछ की गई और फिर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें