फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पारा 40 डिग्री के पार...गर्मी से हाल बेहाल

Wed, 15 May 2024 03:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं, तेज धूप और गर्म हवा से लोग परेशान
उष्ण लहर से बढ़ सकती है किसानों को भी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। गर्मी एक बार फिर अपना रंग दिखाने लगी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को पूरे दिन तेज धूप का सामना करना पड़ा।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवा के कारण समस्या हो रही है। इन दिनों सुबह से ही सूर्य के तेवर तेज होने लग रहे है, जो दिन चढ़ने के साथ बढ़ते रहते हैं, दिनभर चिलचिलाती धूप व गर्मी के कारण लोगों के शरीर पसीने से लथपथ हो रहा है।
विज्ञापन

घरों में कूलर और पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। डॉक्टरों की माने तो ऐसे मौसम में शरीर में पानी की कमी हो जाती है। ऐसे में पानी का सेवन करते रहें। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी गर्मी पड़ने के आसार हैं। उष्ण लहर से किसानों को भी परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

-
लू-धूप को झेलते हैं रोडवेज स्टेशन पर यात्री
डिपो से बस की सफर करने वाले यात्री धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यहां न तो पेयजल का इंतजाम है, और न ही बैठने की व्यवस्था। यात्रियों ने बताया कि शासन की ओर से बस स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें